हिंदी टाइपिंग कीबोर्ड डाउनलोड (Hindi Typing Keyboard Download) : अगर आप अपने मोबाइल या पीसी से हिंदी में टाइपिंग करना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको हिंदी टाइपिंग कीबोर्ड डाउनलोड (Hindi Typing Keyboard Download) करने के बारे में बताएँगे। साथ ही यहाँ पर Hindi Typing Keyboard Apps डाउनलोड करने के लिए अधिकारिक लिंक दी गई है, जिन पर क्लिक करके आप आसानी से अपनी पसंद का कोई भी Hindi Typing Keyboard Apps Download कर सकते हैं। जहां से आप अपनी पसंद के विभिन्न प्रारूपों और आकारों में व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले हिंदी कीबोर्ड लेआउट पा सकते हैं।
दोस्तों अगर आप अपने Android मोबाइल में हिंदी टाइपिंग करना चाहते हैं, तो आज मैं आपको कुछ ऐसे कीबोर्ड के बारे में बताने वाला हूं जिनकी मदद से आप अपने मोबाइल फोन में बिल्कुल फ्री में हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं।
ये सभी Hindi Typing Keyboard Apps गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है, अगर आप चाहे तो वहां से अधिकारिक रूप से इन्हें डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं। WhatsApp, Facebook पर किसी को Hindi में Typing करके कैसे भेजा जाएँ और इसके लिए कौन से ऐप्स हैं, जिससे Android Mobile Phone में हिंदी में Type किया सके। सभी की जानकारी यहाँ मिलेगी।
इसी के साथ मैं आपको इनमें से किसी एक Android Typing Keyboard Apps की मदद हिंदी टाइपिंग करके सिखाने की कोशिश करूँगा ताकि आपको इनको इस्तेमाल करने में कोई दिक़्क़त ना हो। आइए शुरू करते हैं :
हिंदी टाइपिंग कीबोर्ड (Hindi Typing Keyboard)
Android Mobile, iPhone और Computer में हिंदी टाइप करने के लिए उपयोग किए जाने वाले फ़ॉन्ट के आधार पर हिंदी कीबोर्ड के विभिन्न प्रकार के लेआउट वाले ऐप्स मौजूद हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप DevLys या कुर्ती देव फ़ॉन्ट का उपयोग करते हैं तो आपको रेमिंगटन (टाइपराइटर के रूप में भी जाना जाता है) लेआउट की आवश्यकता होती है। दूसरी ओर, मंगल यूनिकोड फ़ॉन्ट या तो Remington (GAIL) या Remington (CBI) कीबोर्ड लेआउट का उपयोग करता है।
यूज़र्स की रेटिंग और कुल इंस्टॉलेशन की संख्या के आधार पर गूगल प्ले स्टोर में मौजूद टॉप 10 हिंदी टाइपिंग कीबोर्ड निम्न हैं :
अपनी पसंद का कोई भी हिंदी टाइपिंग कीबोर्ड डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करके अधिकारिक रूप से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें - Click Here, इसके अलावा कुछ ऐप्स की लिंक नीचे दी गई है, जिन्हें आप अपने मोबाइल में डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
हिंदी टाइपिंग कीबोर्ड डाउनलोड (Hindi Typing Keyboard Download)
ऊपर हमने गूगल प्ले स्टोर में मौजूद टॉप 10 हिंदी टाइपिंग कीबोर्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक दी है। अगर आप इनमें से कोई हिंदी टाइपिंग कीबोर्ड ऐप डाउनलोड करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं या फिर नीचे दी गई लिंक से प्ले स्टोर में मौजूद सभी ऐप्स में से कोई एक चुन सकते हैं।
इन ऐप्स को मोबाइल में इंस्टॉल करने के बाद आप 2 तरीक़े से हिंदी में लिख सकते हैं। एक तो सामान्य हिंदी टाइपिंग कीबोर्ड का ऑप्शन रहता है, जिसमें आपको हिंदी में ही लिखना पड़ता है जबकि दूसरा ऑप्शन HiEnglish का रहता है जिसमें आप कुछ भी इंग्लिश में टाइप करेंगे तो अपने आप हिंदी में बदल जाएगा। इसे आप एक उदाहरण से समझें : जैसे आप इंग्लिश में टाइप करें - "Aap, Kaise Hain?", तो यह अपने आप "आप, कैसे हैं?" में बदल जाएगा। आइए टॉप 10 Hindi Typing Keyboard के बारे में आपको बताते हैं :
Gboard - the Google Keyboard
आपको बता दें कि Gboard नाम का यह ऐप सभी Android मोबाइल में डिफ़ॉल्ट रूप से दिया जाता है। इस हिंदी टाइपिंग कीबोर्ड ऐप को Google द्वारा ही बनाया गया। इसमें Hindi Typing के लिए बहुत से Features दिए गए हैं, आइए आपको इसके कुछ ख़ास फ़ीचर्स के बारे में बताते है।
- Voice Typing : अगर आपको लिखना पसंद नही है या टाइप करने का मूड नही है तब यह फ़ीचर आपके काम आएगा। इसमें आप हिंदी में बोल कर कुछ भी टाइप कर सकते हैं।
- Google Translate : अगर आप किसी दूसरी भाषा में किसी से बात करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको किसी और ऐप की ज़रूरत नही पड़ेगी। इसमें आप जो टाइप करते हैं, उसको किसी दूसरी भाषा में ट्रांसलेट करके भेज सकते हैं।
- Search & Share : जैसे कि आप ब्राउज़र बार में सर्च करते हैं, उसी तरह इस Hindi Typing Keyboard के लेफ़्ट साइड टॉप में गूगल का 'G' icon दिया रहता है, जिस पर क्लिक करके आप गूगल से कुछ भी सर्च करके उसे सीधे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।
- Emoji Search : इस ऐप के इस्तेमाल करने से आपको अपनी पसंद की Emojis सर्च करके दोस्तों को भेजने के लिए बार-बार ब्राउज़र खोलने की ज़रूरत नही पड़ेगी। सीधे ऐप में ही एमोजी को सर्च करके भेजने का ऑप्शन दिया गया है।
- Glide Typing : यह इसका ख़ास फ़ीचर है, जिसकी द्वारा आप अपनी ऊँगली को एक अक्षर से दूसरे अक्षर पर स्लाइड करते हुए तेजी से हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं।
- GIFs : अगर आप किसी को GIFs भेजना चाहते हैं, तो इसके डिफ़ॉल्ट फ़ीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। खोजे और शेयर करें।
- Supported Languages : यह हिंदी टाइपिंग कीबोर्ड ऐप भारत की लगभग सभी भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसके अलावा गूगल द्वारा दुनिया की लगभग सभी भाषाओं को सपोर्ट किया जाता है इसलिए आप इस ऐप में अपनी पसंद की दुनिया की कोई भी भाषा चुन सकते हैं। जैसे - असमिया, बंगाली, भोजपुरी, बर्मी, छत्तीसगढ़ी, चीनी, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू इत्यादि में से कोई भी।
Hindi Keyboard
Desh Keyboards द्वारा 29 अगस्त 2017 को रिलीज किया गया Hindi Keyboard एक अंग्रेजी से हिंदी कीबोर्ड ऐप है, जो हिंदी टाइपिंग को पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज बनाता है। इसमें कई फ़ीचर दिए गए हैं जो निम्नलिखित हैं :
- हिंदी अक्षर पाने के लिए अंग्रेजी में टाइप करें। जैसे - "Kya Kar Rahe Ho" तो ये अपने आप "क्या कर रहे हो" में बदल जाएगा।
- हिंदी फिल्म वाले आपके मन पसंद स्टिकर और GIFs इसमें दिए गए हैं।
- इसमें सबसे बेस्ट हिंदी इमोजी कीबोर्ड भी दिया गया है, जिससे आपको Emoji खोजने के लिए ब्राउज़र में नही जाना पड़ेगा।
- यह सभी सोशल मीडिया, चैटिंग ऐप्स के साथ काम करता है। यानि यह सभी सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के लिए एक हिंदी टाइपिंग कीबोर्ड ऐप है।
- इसमें Hindi Voice Typing भी मिलती है।
- इसका हिंदी कीपैड और लेआउट इतना सिम्पल है जिसे आपको सीखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Hindi English Keyboard Typing
हिंदी कीबोर्ड के लिए सबसे अच्छे ऐप में से एक यह ऐप इस नए हिंदी टाइपिंग कीबोर्ड के साथ आपकी अपनी हिंदी भाषा में टाइपिंग बढ़ाएगा और आपको टाइपिंग स्पीड बढ़ाएगा हिंदी भाषा कीबोर्ड लिखने के लिए यह भाषा कीबोर्ड सबसे लोकप्रिय हिंदी टाइपिंग ऐप हिंदी टाइपिंग भाषा है और इमोजी और स्टिकर पैकेट के साथ ऑनलाइन अंग्रेजी से हिंदी टाइपिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ ऐप है। बाक़ी ऐप्स की तरह इसमें कई फ़ीचर दिए गए हैं, जो निम्न हैं :
- यह Hinglish को सपोर्ट करता है इससे आप रोमन इंग्लिश में कुछ लिखेंगे तो हिंदी में बदल जाएगा।
- मोबाइल में डिफ़ॉल्ट ऐप्स की तरह काम करता है, जिससे यह मोबाइल में मौजूद सभी ऐप्स और साइट्स में हिंदी टाइपिंग को आसान बनाता है।
- कई नए दिलचस्प और मज़ेदार इमोजी मिलते हैं।
Hindi Keyboard - English to Hindi Keypad Typing
Infinity Apps Studio द्वारा विकसित किया गया 'हिंदी कीबोर्ड - अंग्रेजी से हिंदी कीपैड टाइपिंग ऐप' सभी के लिए बिल्कुल फ्री में उपलब्ध है। इसके द्वारा अब आप अंग्रेजी में लिख सकते हैं और अपने संदेश का हिंदी में अनुवाद कर सकते हैं। इसमें अनुवाद करने के लिए भी ऑप्शन है। हिंदी अनुवादक उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जिनके दोस्त हैं जो हिंदी बोल सकते हैं लेकिन अंग्रेजी नहीं बोल सकते हैं या जो अंग्रेजी बोल सकते हैं लेकिन हिंदी नहीं। आइए इसके कुछ फ़ीचर देखते हैं :
- अगर आपको अपने एंड्रॉइड मोबाइल कीबोर्ड में हिंदी शब्द और हिंदी लेखन टाइप करना मुश्किल लगता है,तो यह इसको आसान बना देगा।
- अंग्रेजी से हिंदी अनुवादक इसमें दिया गया है।
- इसका अंग्रेजी से हिंदी कनवर्टर किसी के लिए भी उपयोग करने के लिए सुविधाजनक है।
- यह एक रोमन हिंदी से अंग्रेजी कीबोर्ड और अंग्रेजी से रोमन हिंदी अनुवादक कीबोर्ड ऐप है।
- हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं के लिए कस्टम कीबोर्ड कर सकते हैं।
- आप अपनी मूल भाषा में संदेश लिख सकते हैं और फिर अपने मित्र की भाषा जैसे रोमन भारतीय, हिंदी, रोमन हिंदी या अंग्रेजी में अनुवाद कर सकते हैं।
- यह सोशल मीडिया में अपने दोस्तों के साथ आसानी से संवाद करने में आपकी मदद करता है।
Hindi Keyboard : Hindi Typing
"हिंदी कीबोर्ड : अंग्रेजी से हिंदी टाइपिंग" Keyboard App and Wallpaper टीम द्वारा हिंदी प्रेमियों के लिए विकसित किया गया एक विशेष कीबोर्ड ऐप है। इसको सुंदर रूप से डिज़ाइन किया गया है। अपनी खुद की थीम चुननें का ऑप्शन रहता है। आइए इसके कुछ फ़ीचर देखते हैं :
- इसके द्वारा बिल्कुल आसानी से अंग्रेजी से हिंदी टाइप कर सकते हैं।
- इसमें 50 से भी ज़्यादा रंगीन थीम दी गई हैं।
- इसके अंदर 1500 से भी ज़्यादा शानदार और नए-नए इमोजी दिए गए हैं।
- ढेर सारे स्टिकर और GIF हैं। इसके साथ डिफ़ॉल्ट रूप से इनको ऑनलाइन डाउनलोड करने का ऑप्शन है।
- अंग्रेजी वर्ड टाइप करके उसे हिंदी भाषा में बदलने के लिए स्पेस पर प्रेस करने से वह शब्द हिंदी में बदल जाता है।
Wait for More Apps Details…..